बिना ओवन के केक कैसे बनाएं
अगर आपके पास ओवन नहीं है तो भी आप घर पर आसानी से सॉफ्ट और स्पंजी केक बना सकते हैं। इस रेसिपी में हम कुकर या कढ़ाई में केक बनाना सीखेंगे। यह रेसिपी बहुत आसान है और कोई भी घर पर बना सकता है।
केक बनाने की सामग्री
-
1 कप मैदा
-
1/2 कप चीनी
-
1/2 कप दूध
-
1/4 कप तेल या मक्खन
-
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
-
1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
-
1 चुटकी नमक
बिना ओवन के केक बनाने की विधि
Step 1
सबसे पहले एक बाउल में चीनी, दूध और तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
Step 2
अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर स्मूद बैटर तैयार करें।
Step 3
केक टिन में थोड़ा तेल लगाकर बैटर डाल दें।
Step 4
कुकर को 5 मिनट प्रीहीट करें और उसमें स्टैंड रख दें।
Step 5
अब केक टिन कुकर में रखकर 35–40 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
केक तैयार है या नहीं कैसे चेक करें
केक में टूथपिक डालकर देखें। अगर टूथपिक साफ बाहर आ जाए तो केक तैयार है।
जरूरी टिप्स
-
कुकर में केक बनाते समय सीटी नहीं लगानी चाहिए
-
हमेशा धीमी आंच पर केक पकाएं
-
बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए
